CP1
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी में चार दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यहां चार रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनिल जैन ने कहा, ""मोदी की तीन रैलियां 30 नवंबर को और एक रैली एक दिसंबर को होगी।"" मोदी की पहली रैली 30 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में होगी। अगली रैली पश्चिमी दिल्ली के सुल्तानपुरी में और तीसरी रैली चांदनी चौक में होगी। मोदी की एक दिसंबर को एकमात्र रैली दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकरनगर में होगी। इससे पहले मोदी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भी एक रैली को संबोधित करना चाहते थे। लेकिन उसके लिए किसी उपयुक्त स्थान की अनुपलब्धता के कारण यह इरादा छो़ड दिया गया। पार्टी के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित मोदी से भयभीत हैं, इसलिए प्रशासन ने इस संबंध में सहयोग नहीं दिया। गुप्ता कांग्रेस की शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी (आप) के अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। पार्टी के नेताओं के अनुसार, भाजपा इस चुनाव में मोदी की लोकप्रियता को भुनाने में कोई कोर-कसर नहीं छो़डना चाहती है।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope