CP1 योगगुरू रामदेव को बता दिया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

योगगुरू रामदेव को बता दिया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

published: 19-05-2014

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली ने योगगुरू बाबा रामदेव की तुलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लोकनायक जय प्रकाश नारायण से कर दी। लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपना समर्थन देने वाले स्वामी रामदेव ने पार्टी को भारी सफलता मिलने पर संकल्प पूर्ति उत्सव का आयोजन किया था। जेटली ने इस अवसर पर कहा कि योगगुरू ने महात्मा गांधी और जय प्रकाश नारायण की तरह सत्ता परिवर्तन कराया और खुद इससे अलग रहे। जेटली ने कहा कि स्वामी रामदेव महात्मा गांधी की तरह बहुमुखी प्रतिभा के धनी है। वह योग आयुर्वेद अर्थशास्त्र और राजनीति में परिवर्तन लाये हैं। स्वामी रामदेव ने पंजाब के अमृतसर लोकसभा क्षेत्र में जेटली के पक्ष में प्रचार भी किया था लेकिन वह कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिन्दर सिंह से चुनाव हार गए थे। समारोह को भाजपा के कुछ अन्य नेताओं ने भी सम्बोधित किया। भाजपा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी कहा कि योग गुरू का सत्ता परिवर्तन में भारी योगदान है।

English Summary: Mahatma Gandhi against BJP Ramdev
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved