CP1 कांग्रेस में घबराहट! अब सत्यव्रत बरसे दिगि्वजय सिंह पर - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

कांग्रेस में घबराहट! अब सत्यव्रत बरसे दिगि्वजय सिंह पर

published: 11-12-2013

नई दिल्ली। चार विधानसभाओं में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में घबराहट स्पष्ट देखी जा रही है। पहले मणिशंकर अय्यर ने मनमोहन सिंह को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाए जाने पर सवाल खडे करते हुए वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी के पहले से ही हार मान ली, और अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि पिछले दो साल से कांग्रेस नेतृत्व से बार-बार कहा जा रहा है कि मध्यप्रदेश की जनता दिग्विजय सिंह को सबसे ज्यादा नापसंद करती है, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व उन लोगों की आवाजें सुनता नहीं हैं जो कडवी बात करते हैं। कांग्रेस नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बर्बाद करने वाले दिग्विजय सिंह को पूरे चुनाव में सबसे अहम जगह दी गई। दिग्विजय सिंह की पसंद को ध्यान में रखकर ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, नेता प्रतिपक्ष भी उनकी पसंद का, और टिकट भी उन्होंने ही बांटे। सत्यव्रत चतुर्वेदी की इन बातों से जाहिर होता है कि वह कांग्रेस नेतृत्व से खासे नाराज हैं। सत्यव्रत चतुर्वेदी साफ कहते हैं कि आलाकमान के सामने चापलूसों की बातें सुनी जाती हैं। जो लोग खरी बात करते हैं, पार्टी के फायदे की बात करते हैं, उन्हें सुना ही नहीं जाता है। परोक्ष रूप से यह पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी पर निशाना है। गौरतलब है कि सत्यव्रत चतुर्वेदी उन नेताओं में से हैं, जिन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रचार अभियान की कमान सौंपने की वकालत की थी। उन्हें प्रदेश की राजनीति में दिग्विजय सिंह का धुर विरोधी माना जाता है।

English Summary: Fear in Congress now Satyavrata takes Digvijai Singh on target
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved