CP1 "आप" महान! अंबानी से चंदा लेने को राजी - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

"आप" महान! अंबानी से चंदा लेने को राजी

published: 19-02-2014

नई दिल्ली। भले ही आम आदमी पार्टी मुकेश अंबानी से परहेज करती हो, मगर उनसे मिले चंदे पर पार्टी को कोई ऎतराज नहीं है। प्राकृतिक गैस के मुद्दे पर अंबानी पर एफआईआर करा चुके अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी मुकेश अंबानी के चंदा लेने को हाथ पसारे तैयार है। आप के प्रमुख नेता योगेंद्र यादव ने एक सवाल के जवाब में यह कहकर सबको चौंका दिया कि अगर मुकेश अंबानी पार्टी को चंदा देते हैं, तो उन्हें किसी तरह का परहेज नहीं है। इतना ही नहीं, अगर मुकेश अंबानी 999999 रूपये तक अर्था 10 लाख रूपये से कम चंदा देते हैं तो पार्टी बिना किसी जांच पडताल के इसे ले लेगी।  मगर चंदे की राशि दस लाख से अधिक हुई तो उस पर पीएसी (पृलिटिकल एक्शन कमेटी) फैसला लेगी और चंदे का मकसद भी देखेगी। उन्होंने कहा कि दस लाख से कम राशि के चंदे पर मुंबई यूनिट फैसला करेगी। मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस में योगेंद्र यादव पार्टी के लिए चंदा लेने पर बातचीत कर रहे थे। योगेंद्र यादव से प्रेस कान्फ्रेंस में पूछा गया था कि अगर मुकेश अंबानी आपको पैसे देते हैं, तो क्या आप लेंगे! इस पर उन्होंने कहा कि 9 लाख 99 हजार 999 रूपया हमें देते हैं और मुंबई के लोग उसे स्वीकार करने के लिए तैयार हैं, तो पार्टी की पीएसी तक मामला नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि लेकिन जैसे ही यह राशि इससे ज्यादा होगी, तो आप की पॉलिटिकल एडवाइजरी कमेटी में यह मामला जाएगा और कमेटी पता लगाएगी कि यह पैसा कहां से आ रहा है और इसे पैसे में कोई गडबडी तो नहीं है। जब योगेंद्र यादव से पूछा गया कि अगर यह चंदा मुकेश अंबानी देते हैं तो क्या पार्टी स्वीकार करेगी। इस पर उन्होंने कहा कि चंदा लेने में दिक्कत क्या है। योगेंद्र लोकसभा चुनावों के लिए मुंबई में अच्छे उम्मीदवारों की तलाश करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने ये बयान दिया। हाल ही में दिल्ली में प्राकृतिक गैस के मूल्य निर्धारण मामले में केजरीवाल ने अंबानी को चोर तक कहा था। इसे लेकर उन्होंने अंबानी के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज कराई। जनलोकपाल बिल पेश न कर पाने के पीछे उन्होंने कांग्रेस-भाजपा की मिलीभगत बताई और कहा कि मुकेश अंबानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से दोनों पार्टियां बिल का विरोध कर रही हैं।

English Summary: Ambani has no qualms about funding Yogendra Yadav
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved