CP1 आप राष्ट्रीय कार्यकरिणी की बैठक आज, लोकसभा चुनावों पर बनेगी रणनीति - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

आप राष्ट्रीय कार्यकरिणी की बैठक आज, लोकसभा चुनावों पर बनेगी रणनीति

published: 04-01-2014

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार सफलता से उत्साहित आम आदमी पार्टी की नजरें अब लोकसभा चुनाव पर है, जो कुछ महीने बाद होने हैं। इसके मद्देनजर शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शनिवार को बैठक हो रही है, जिसमें इन चुनावों की रणनीति पर चर्चा होगी।  एक साल पहले बनी आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में धमाकेदार सफलता से काफी उत्साहित है। पार्टी ने अब लोकसभा चुनाव लडने की तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के तहत आप की 23 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकरिणी कंस्टीट्यूशन क्लब में बैठक कर रही है। आम आदमी पार्टी यह फैसला पहले ही कर चुकी है कि वह दिल्ली के बाहर भी चुनाव लडेगी। उसने यह भी घोषणा कर दी थी कि वह गुजरात की सभी लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। साथ ही हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी चुनाव लडेगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में कुमार विश्वास के अमेठी से चुनाव लडने की भी औपचारिक घोषणा की जा सकती है। कुमार विश्वास कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में होंगे। आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए 12 जनवरी से चुनाव अभियान की शुरूआत करेगी। 12 जनवरी को पार्टी के नेता कुमार विश्वास और संजय सिंह लखनऊ से अमेठी तक रोड शो करेंगे। साथ ही अमेठी में जन विश्वास रैली की भी तैयारी है।

English Summary: AAP central working committe meets today, will discuss on LS election strategy
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved