CP1 केजरीवाल अब दिल्ली पुलिस के बहाने भिडेंगे केंद्र सरकार से - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

केजरीवाल अब दिल्ली पुलिस के बहाने भिडेंगे केंद्र सरकार से

published: 16-01-2014

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी के विवादित नेता सोमनाथ भारती ने अपने सहयोगियों के साथ बुधवार देर रात मालवीय नगर स्थित खिरकी एक्सटेंशन में छापा मारा। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां सेक्स रैकेट और नशीली दवाओं का धंधा होता है। इस छापे में विदेशी महिलाओं सहित कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं सोमनाथ भारती ने इस छापे में दिल्ली पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। इस छापे को लेकर सोमनाथ भारती की पुलिस के साथ काफी बहस हुई। यह क्षेत्र कानून मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस छापे के बाद सोमनाथ भारती के समर्थकों ने मालवीय नगर थाने पर जमकर हंगामा किया। यह पूरा ड्रामा रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक चलता रहा। भारती और उनके सहयोगियों ने बताया कि यहां होने वाले गैरकानूनी धंधे में विदेशी लोग भी शामिल हैं और पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। छापे के बाद सोमनाथ भारती ने बताया कि मालवीय नगर पुलिस स्टेशन एसएचओ विजय पाल वहां आए और बिना कोई कार्रवाई किए चले गए। इस पर दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। दिल्ली के ही कानून मंत्री सोमनाथ भारती दिल्ली पुलिस पर जमकर भडके और काफी देर तक बहस भी होती रही। सूत्रों के मुताबिक खबर मिलने के बाद आधी रात को सोमनाथ भारती स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे, शिकायतों की सच्चाई भी नजर आई, लेकिन सामना दिल्ली पुलिस से ही हो गया। सोमनाथ भारती लगातार पुलिस पर छापेमारी का दबाव बनाते रहे पर पुलिस ने ऎसा कुछ नहीं किया। वहीं, दिल्ली पुलिस के एसीपी आरोप लगा रहे हैं कि मंत्री सोमनाथ उनके काम में दखल अंदाजी कर रहे हैं। दिल्ली के ही एक मंत्री और दिल्ली पुलिस के एसीपी के बीच इतनी तीखी तकरार शायद इससे पहले किसी ने नहीं देखी होगी। गुरूवार को केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस की व दिल्ली पुलिस को चेतावनी दे डाली कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस में सोमनाथ ने पूरा वाकया सुनाया। अन्य मंत्री राखी बिरला ने एक महिला की व्यथा सुनाई जिसमें उसे कथित तौर पर जला दिया गया था।

English Summary: aap minister somnath bharti conducts late night raids
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved