CP1 आप ने मचाई भाजपा में खलबली, खतरे में मिशन 2014! - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

आप ने मचाई भाजपा में खलबली, खतरे में मिशन 2014!

published: 01-01-2014

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जबरदस्त कामयाबी के बाद भाजपा में खलबली मची हुई है। भाजपा को इस बात का डर सता रहा है कि आप उसके मिशन 2014 की कहीं हवा नहीं निकाल दे। जानकारों का कहना है कि देश की करीब 200 शहरी सीटों पर आम आदमी पार्टी का असर पड सकता है। अब तक भाजपा के लिए आसान मानी जा रही इन सीटों पर आप मुश्किल पैदा कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि आप के अंदाज से भाजपा खेमे में खलबली मची हुई है। 2014 के आम चुनावों के बाद क्या होगी देश की सियासी तस्वीर! किसे मिलेगा ताज और किस पर गिरेगी गाज! कांग्रेस विधानसभा चुनावों की शिकस्त से हताश है। भाजपा हालांकि मोदी लहर की उमंगों पर सवार है, लेकिन दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने उसकी थाली से जिस अंदाज में सत्ता का निवाला छीना, उससे वह सकते में है। और आप ने अब लोकसभा चुनावों के लिए भी ताल ठोंकनी शुरू कर दी है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु समेत डेढ दर्जन राज्यों की करीब 200 शहरी सीटों पर भाजपा का खेल बिगाड सकती है। उधर, आम आदमी पार्टी 15 दिन के अंदर लोकसभा चुनावों के लिए अपनी पहली सूची लाने की तैयारी में है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए पार्टी हरियाणा के साथ ही महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी अपने कार्यRम शुरू करने जा रही है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी की इस तैयारी ने पार्टी नेताओं की बेचैनी बढा दी है। पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि आप ने स्थानीय ईमानदार चेहरे मैदान में उतारे तो वे भाजपा के वोट बैंक में ही सेंध लगाएंगे। अब तक नरेंद्र मोदी में भविष्य का नेता देख रहे शहरी इलाके के मध्यम वर्ग और पढे-लिखे वोटर, आप के पक्ष में जा सकते हैं। भाजपा के खिलाफ जो वोटर मजबूरी में कांग्रेस को समर्थन दे रहा था वह भी आप के साथ जा सकता है। हालांकि पर्दे के पीछे की इस खलबली को भाजपा जाहिर नहीं होने देना चाहती। भाजपा नेता कैमरे पर जो भी कहें लेकिन पार्टी की टिकट बांटने की रणनीति बिगड चुकी है। भ्रष्टाचार विरोध का नारा बुलंद कर रही आप के खतरे को भांपते हुए अब भाजपा लोकसभा चुनाव में साफ-सुथरी छवि के उमीदवार तलाश रही है। इस कवायद में कई मौजूदा सांसदों का भी पत्ता कट सकता है।

English Summary: AAP alarms in BJP party mission2014 in danger
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved