CP1 रमन सिंह अचानक दिल्ली गए - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

रमन सिंह अचानक दिल्ली गए

published: 20-05-2014

रायपुर। छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सोमवार की शाम अचानक नई दिल्ली चले गए। वे नियमित विमान से शाम को नई दिल्ली रवाना हुए। डॉ. सिंह नई दिल्ली से कब लौटेंगे, अभी तय नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि वे भाजपा नेता नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के बाद ही रायपुर लौटेंगे।  डॉ. सिंह नई दिल्ली प्रवास के दौरान मोदी सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक डॉ. सिंह छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद के राजनीतिक हालातों के बारे में भी पार्टी नेताओं को अवगत कराएंगे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से दस सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।  एकमात्र दुर्ग संसदीय क्षेत्र से भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज पांडेय को हार का सामना करना प़डा है। इस हार को लेकर प्रदेश भाजपा में भी राजनीतिक बवाल मचने का अंदेशा जताया जा रहा हैं। दुर्ग लोकसभा सीट से हार के बाद सरोज पांडे खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और संगठन की तारीफ करते हुए सरोज पांडे ने कहा कि सभी ने मिलकर बेहतर प्रयास किया है। किसी भी नेता ने भितरघात नहीं किया है। हार के कारणों की समीक्षा संगठन करेगा।

English Summary: Raman Singh was suddenly Delhi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved