CP1 राहुल को शहजादा कहते हैं मोदी, खुद डिजाइनर कपडे पहनते हैं... - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

राहुल को शहजादा कहते हैं मोदी, खुद डिजाइनर कपडे पहनते हैं...

published: 21-04-2014

रायपुर। छत्तीसगढ में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए रोड शो करने पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री नगमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नेता नरेंद्र मोदी राहुल गांधी को शहजादा कहते हैं, लेकिन खुद डिजाइनर कपडे पहनते हैं। उनके राज्य में पंद्रह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है, लेकिन सरकार कुछ नहीं करती। गुजरात की सरकार निकम्मी है। नगमा ने केवल मोदी सरकार ही नहीं, बल्कि रमन सिंह सरकार पर भी कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस राज्य में आदिवासी आश्रम में बच्चियों के साथ दुष्कर्म होता है और सरकार कुछ नहीं करती। यही नहीं, यहां पर कांग्रेस के बडे-बडे नेता मारे जाते हैं। सरकार को नक्सली हमले की पूर्व सूचना रहती है, फिर भी सुरक्षा मुहैया नहीं कराती। नगमा ने कहा कि छत्तीसगढ में रमन सिंह सरकार किसानों की जमीन छीनकर उन्हें बडे उद्योगपतियों को दे रही है, यह कहां का न्याय है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर नगर में दंगों के समय भाजपा के एक विधायक ने भडकाऊ भाषण दिया तो उसे सम्मानित किया गया। ये लोग सत्ता में नहीं आए, तब तानाशाही के नमूने पेश करते हैं। अगर सत्ता में आ गए तो क्या करेंगे, यह सोचने वाली बात है। उन्होंने कहा कि अलगाववादी विचारधारा देश के लिए घातक है। बिहार के भाजपा नेता गिरिराज सिंह के बयान पर टिप्पणी करते हुए नगमा ने कहा, गिरिराजजी बताएं कि जो लोग मोदी का साथ नहीं दे रहे हैं, क्या वे पाकिस्तान चले जाएं। भाजपा आखिर कितने लोगों को पाकिस्तान जाने का वीजा तैयार करवाएगी।

English Summary: nagma taunts modi for wearing designer cloths
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved