CP1 एक साथ 296 छात्रों ने गाया रिले गान - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

एक साथ 296 छात्रों ने गाया रिले गान

published: 21-04-2014

रायपुर। रिले गायन का नया विश्व कीर्तिमान के लिए आठ मिनट में 300 शब्दों का गीत "कर्मा" फिल्म का राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत "मेरा कर्मा तू... मेरा धर्मा तू..." को 296 छात्र-छात्राओं ने भावए सुर और लय में गाया। अवसर था संतोष रूंगटा ग्रुप समूह की ओर से शनिवार शाम आयोजित गिनीज वल्र्ड रिकार्ड "कोशिश" कार्यक्रम का। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी के नंदनवन स्थित कॉलेज प्रांगण में किया गया। अगर इस रिले गायन को गिनीज वल्र्ड प्रमाणित कर देता है तो यह रिले गायन में एक नया रिकॉर्ड होगा। आज तक रिले गायन में 216 लोगों का एक गीत गाने का कीर्तिमान है।  रिले गायन में हर व्यक्ति गाने का एक शब्द लय में गाता है, उसके बाद वाले शब्दों को क्रमश: अगले व्यक्ति गाते हैं। यह समूह गायन से इसलिए कठिन है, क्योंकि लयए ताल और सामंजस्य 296 लोगों में बिठाना अपने आप में एक बहुत मुश्किल काम है। रूंगटा ग्रुप के निदेशक डॉ. जवाहर सूरिसेट्टी ने कहा कि इस तरह की कोशिशों से छात्र-छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव एवं सामंजस्य और प्रतिस्पर्धा की सीख प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि इसके लिए चार दिन सभी 296 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रयास के बाद यह कीर्तिमान सफल हो सका। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड को मार्च में इस "कोशिश" की सूचना दी गई। उनकी अनुमति के बाद स्वयं क्लेम आईडी दिए जाने पर यह प्रयास शुरू किया गया।  इस कीर्तिमान को सत्यापित करने के लिए एक पदाधिकारी के रूप में आईजी पवन देवए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के संगीत संकाय के शाखा प्रमुख उन्नीकृष्णन और प्रबोध गुप्ता मौजूद थे। इस कार्यक्रम में सत्यापन अधिकारियों के अलावा चेयरमैन संतोष रूंगटा, डायरेक्टर डॉ. सौरभ रूंगटा एवं सोनल रूंगटा, महेंद्र श्रीवास्तव, संजीव शुक्ला व सभी प्राध्यापक व ब़डी संख्या में अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे। इंडो-एशियन न्यूज सर्विस। शब्द 302

English Summary: 296 relay with a song sung by students
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved