CP1 चंद्रबाबू नायडू छोडेंगे भाजपा का साथ! - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

चंद्रबाबू नायडू छोडेंगे भाजपा का साथ!

published: 17-04-2014

नई दिल्ली। सूत्रों से मिल रही खबरों पर विश्वास करें, तो चुनावों के बीच भाजपा को एक बडा झटका लगने जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि सीमांध्र में चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव न लडने का फैसला किया है। हालांकि तेदेपा की तरफ से इस बारे में अब तक औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। सूत्र दावा कर रहे हैं कि इस बात का ऎलान गुरूवार को ही हो सकता है। बता दें कि चंद्रबाबू नायडू राजग में पिछले दिनों ही शामिल हुए हैं। दोनों पार्टियों के बीच आंध प्रदेश के तेलंगाना और सीमांध्र में साथ मिलकर चुनाव लडने का समझौता हुआ था। सीमांध्र में भाजपा के पांच सीटों पर चुनाव लडने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब खबर है कि तेदेपा सीमांध्र में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव नहीं लडेगी।

English Summary: Chandra Babu to quit allinace with BJP
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved