CP1 श्रीलंका: बुद्ध के अपमान पर ब्रिटिश महिला हिरासत में - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

श्रीलंका: बुद्ध के अपमान पर ब्रिटिश महिला हिरासत में

published: 22-04-2014

लंदन। श्रीलंका में ब्रिटेन से आई एक महिला पर्यटक की बांह पर बुद्ध का टैटू बना पाया गया। इसे भगवान का अपमान मानते हुए उसे हिरासत में लिया गया है और स्वदेश भेजा जाएगा। बीबीसी में मंगलवार को प्रसारित खबर के अनुसार, नाओमी मिचेल कोलमैन को भारत से आने के दौरान सोमवार को कोलंबो हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने उसकी बांह पर कमल के फूल पर बैठे बुद्ध का टैटू देखा था। अधिकारियों ने इसे बौध धर्म के अपमान के रूप में लिया। कोलमैन को रवाना करने से पहले उसे हवाईअड्डे के इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। श्रीलंका बुद्ध की तस्वीरों को लेकर काफी संवेदनशील है। प्रशासन तस्वीर की ऎसी प्रस्तुति के खिलाफ कडी कार्रवाई करता है।

English Summary: british lady detained in srilanka on insulting budhha
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved