CP1 नेवीगेंट टेक्नोलॉजी में होगी एक हजार कर्मचारियों की भर्ती - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

नेवीगेंट टेक्नोलॉजी में होगी एक हजार कर्मचारियों की भर्ती

published: 06-06-2014

नई दिल्ली। बीपीओ सेवा देने वाली प्रमुख कंपनी नेवीगैंट टेक्नोलॉजी बढती मांग को देखते हुए चालू वित्त वर्ष में एक हजार कर्मचारियों की भर्ती करेगी। कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकुर भाटिया ने कहा कि कार्यो की बढती मांग को देखते हुए वित्त वर्ष 2014-15 में एक हजार कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बनाई गई है। इनमें से 50 से 60 प्रतिशत फ्रेशर होंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कंपनी की कुछ और नए केंद्र खोलने की योजना है जिसके लिए 20 लाख डालर के निवेश की जरूरत होगी। कंपनी के पास फिलहाल दो केंद्र है, जिनकी क्षमता 600 सीट हैं। नए केंद्र में 500 और सीट जोडे जाएंगे और बाद में उसकी क्षमता बढाकर 1000 तक की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में कंपनी के पूरे उत्तर अमेरिका, आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और सिंगापुर में 30 ग्राहक हैं, जिनमें से आधे यूटिलिटी क्षेत्र, रियल स्टेट, दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं साफ्टवेयर और फार्मा क्षेत्र के हैं।

English Summary: BPO Firm Navigant Technologies to hire 1000
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved