CP1 इंडोनेशिया में नाव दुर्घटना,7 मरे,कई लापता - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

इंडोनेशिया में नाव दुर्घटना,7 मरे,कई लापता

published: 18-04-2014

जकार्ता। इंडोनेशिया के ईस्ट नूसा टेंगारा प्रांत से लगे समुद्र में शुक्रवार को एक नौका के डूब जाने के कारण कम से कम सात व्यक्तियों की मौत हो गई और कई अन्य लापत हो गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने फोन पर बताया कि दुर्घटना सुबह 11 बजे उस समय हुई, जब दर्जनों लोग नौका पर सवार होकर फ्लोरेस्ट तिमुर जिले के उजंग आरो लारांतुका के संकरे समुद्री मार्ग में ग्रेट फ्राइडे नामक धार्मिक अनुष्ठान में जुटे हुए थे। 29 व्यक्तियों का फ्लोरेस जनरल हास्पिटल में इलाज चल रहा है। नुगरोहो ने कहा, नौका पर अधिक लोगों के सवार होने और तेज बहाव के कारण यह दुर्घटना हुई। सुतोपो ने कहा कि लापता यात्रियों की तलाश जारी है।

English Summary: boat capsizes in indonesia, 7 drowned, many missing
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved