CP1 भाजपा एक व्यक्ति के हाथ की कठपुतली:सोनिया - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

भाजपा एक व्यक्ति के हाथ की कठपुतली:सोनिया

published: 16-04-2014

कन्याकुमारी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक व्यक्ति के हाथ की कठपुतली बन कर रह गई है लेकिन देश इस जाल में नहीं फंसने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने श्रीलंकाई तमिलों के हित के लिए सबसे ज्यादा काम किया है। सोनिया ने चेन्नई से लगभग 710 किलोमीटर दूर कन्याकुमारी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश आज धर्म के आधार पर बंट गया है और इससे सामाजिक शांति को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सामाजिक शांति भंग हुई, तो देश के सामाजिक-आर्थिक प्रगति पर भी बुरा प्रभाव पडेगा। सोनिया ने कहा कि भाजपा एक व्यक्ति के नियंत्रण में है। उन्होंने जनता से अपील की, कि देश को एक व्यक्ति के हाथ में जाने से रोकना होगा। सोनिया ने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि सबको समान अवसर उपलब्ध हो, यही भारत का सपना है। सोनिया ने उस आलोचना का जवाब दिया, जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस ने श्रीलंकाई तमिलों के हित के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से ज्यादा किस पार्टी ने श्रीलंकाई तमिलों के लिए काम किया है। सोनिया ने अपने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या का हवाला देते हुए कहा कि इससे ज्यादा बलिदान और क्या हो सकता था। सोनिया नेसंयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए कानून संप्रग ने ही लागू करवाए। उन्होंने कहा कि यूपीए के 10 सालों के कार्यकाल में करोडों लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं।

English Summary: bjp puppet in hands of one man: sonia
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved