CP1 सोनिया व नीतीश एक मंच पर - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

सोनिया व नीतीश एक मंच पर

published: 30-01-2014

पटना। संप्रग चेयरपर्सन और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरूवार को बिहार के किशनगंज में अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी शाखा का शिलान्यास करेंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल डॉ. डीवाई पाटिल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। इसके लिए शिलान्यास स्थल के पास तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। इससे पहले केन्द्र के राज्य सरकार को निमंत्रण नहीं भेजने से यह कार्यक्रम विवादों में आ गया था। नीतीश कुमार ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया था कि लोकसभा चुनाव के ऎन पहले एएमयू का शिलान्यस करना राजनीति का हिस्सा है। बिहार सरकार ने निमंत्रण नहीं भेजे जाने पर यहां तक कह दिया था कि केंद्र यह न भूले कि बिहार सरकार ने ही यूनिवर्सिटी के लिए करीब 224 एकड जमीन मुफ्त में दी है।  शिलान्यास कार्यक्रम की राज्य सरकार को जानकारी और आमंत्रण नहीं दिए जाने पर राज्य के शिक्षा मंत्री पीके शाही और मुख्यमंतत्री नीतीश कुमार द्वारा आपत्ति जताए जाने पर केंद्री य मानव संसाधन विकास मंत्री पल्लम राजू और एएमयू के कुलपति से अलग-अलग आमंत्रण पत्र शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को प्राप्त हुए, जिसकी पुष्टि शाही और मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चंद्रा ने की।  शाही ने 27 जनवरी को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एम पल्लम राजू को पत्र लिखकर आपत्ति जताई थी, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए कहा था कि एक निकृष्ट परंपरा की शुरूआत की गई है। सोनिया यहां एएमयू की शाखा की आधारशिला रखेंगी और एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इस मौके पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री पल्लम राजू और कांग्रेस महासचिव सीपी जोशी भी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 15 अगस्त 2009 को बिहार में एएमयू की शाखा खोलने की घोषणा की थी।

English Summary: Sonia Gandhi to lay stone of AMU Centre in Bihar in presence of Nitish Kumar
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved