CP1 मोदी ने कहा, मेरी प्राथमिकता महंगाई रोकना, उनकी मोदी रोकना - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

मोदी ने कहा, मेरी प्राथमिकता महंगाई रोकना, उनकी मोदी रोकना

published: 03-03-2014

मुजफ्फरपुर। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री ने सोमवार को बिहार के मुजफ्फरनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं महंगाई रोकने के लिए कहता हूं मगर वे मोदी रोकने की बात करते हैं। मोदी ने कहा, मैं कहता हूं अन्याय को रोको, वे कहते हैं मोदी रोको। विरोधी दलों का एक ही एजेंडा है- मोदी रोको लेकिन निर्णय देश की जनता को करना है। गुजरात दंगों को लेकर मोदी के कटु आलोचक रहे लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान भी इस मौके पर मंच पर मौजूद थे, जो हाल ही में राजग गठबंधन में शामिल हुए हैं। इस मौके पर पासवान ने मोदी की जमकर तारीफ की। हालांकि पासवान को गठबंधन में लिए जाने से नाराज भाजपा के कई प्रमुख नेता रैली से नदारद दिखाई दिए। इनमें गिरिराज, सीपी ठाकुर, अश्विनी चौबे जैसे नेता शामिल हैं। मोदी ने कहा कि मेरा किसी से राजनीतिक विरोध नहीं है। बिहार सरकार विकास के झूठे वादे करती है। आतंकवाद मानवता विरोधी है। नेपाल की सीमा संकट बन गई है। आतंकवादियों को बिहार की धरती पसंद आने लगी है। आतंकवाद से लडने के लिए वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठना होगा। गरीबों का विकास करना भाजपा की प्राथमिकता है। सडक, बिजली, पानी, शिक्षा और रोजगार को नई दिशा देने का काम करना मेरी प्राथमिकता है, लेकिन वो लोग कहते हैं कि मोदी को रोको, मोदी का नाश करो। भाजपा नेता ने कहा, सत्ता के लिए सेकुलरिज्म की माला जपने का काम उनके पास है, हमारा सेकुलरिज्म इंडिया फस्र्ट और सभी वर्गों का विकास करना है। उन्होंने कहा कि महंगाई कम करना, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना, रोजगार उपलब्ध कराने की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। नौजवानों को रोजगार चाहिए, गरीबों के काम करना है, किसानों के लिए काम करना है, विकास करना है, इन तमाम बातों का एक ही जवाब देते हैं, सेकुलरिज्म खतरे में हैं। सेकुलरिज्म कुछ लोगों के लिए सत्ता की बूटी है, यह फरेब है। ये लोग देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस देश के सामने मुद्दा है- महंगाई और भ्रष्टाचार। लेकिन इनके लिए सेकुलरिज्म वोट बैंक की राजनीति है। मोदी ने चंपारण की बंद पडी चीनी मिलों पर निशाना साधा और नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर कहा कि लोग बंद कमरे में बडे प्यार से मिलते हैं, लेकिन बाहर फोटो खिंचाने से परेशान होती है। जनता दोहरापन बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा के पीएम उम्मीदवार ने कहा कि राजग का विस्तार तेजी से हो रहा है। मोदी ने पूछा कि आजादी के साठ साल बाद भी बिहार में महिलाओं एवं बहनों को आज भी खुले में शौच जाना पडता है। बिहार में केवल 23 फीसदी घरों में शौच की सुविधा है। इस समस्या से हमें मुक्ति दिलानी है। मोदी ने कहा कि मैं देश की समस्याओं का हल खोजने की कोशिश करता हूं, लेकिन विरोधी दल मोदी का हल ढूंढने में लगे हैं। आने वाला दशक दलित, वंचितों, पिछडों का होने वाला है। मोदी ने कहा कि उत्तर बिहार का इलाका बाढ से बेहाल है, इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पिछले 40 साल से गरीबों के लिए 20 सूत्री कार्यRम चलाया जा रहा है, लेकिन इस कार्यRम को सही रूप देने में भाजपा की सरकारों ने बहुत अच्छा काम किया है। बिहार में 2012 में रोजगार के लिए 8 लाख 50 हजार लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन सिर्फ 2 हजार लोगों को रोजगार दिया गया। जो सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे सकती है, वह देश का क्या भला करेगी। बिहार में बिजली सप्लाई के बुरे हालात हैं, यहां बिजली जाना खबर नहीं है, बिजली आना खबर है। भाजपा नेता ने कहा कि चुनाव का बिगुल बजने पर थर्ड फ्रंट वाले जगते हैं और चुनाव के बाद फिर सो जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि थर्ड फ्रंट वाले देश का भला नहीं सकते हैं, ये सारे दल कांग्रेस के सहयोगी हैं। कांग्रेस जैसी पार्टियां देश का माहौल तो बिगाड सकती हैं, लेकिन किसी का भला नहीं कर सकती हैं। मोदी ने कहा कि बिहार की जनता ने जो शांति, एकता और सद्भाव का परिचय दिया है, उसे वह प्रणाम करते हैं। मैं बिहार के लोगों का नमन करता हूं। वोट बैंक की राजनीति में डूबे हुए नेता लोगों की पीडा नहीं समझ सकते। अपनी पटना रैली का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि उन्हें सुरक्षा मिले या न मिले, मगर बेकसूरों की जान नहीं जानी चाहिए। मोदी ने पूछा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए निर्दोषों को क्यों मारा जा रहा है। भाजपा के पीएम उम्मीदवार मोदी ने कहा कि हुंकार रैली का मतलब किसी को नीचा दिखाना नहीं है, इसका मतलब है अच्छाइयों को फैलाना और राजनीतिक परिवर्तन लाना। पासवान ने कहा- इसके पहले भाजपा के साथ गठबंधन करने वाले लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामबिलास पासवान ने कहा कि वर्ष 2002 के बाद गुजरात में दंगे नहीं हुए। मोदी के नेतृत्व में देश में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मोदी की आंधी है। पासवान ने मोदी को नसीहत देते हुए कहा कि देश की बागडोर आपके हाथ में आने वाली है। लोगों को आपसे उम्मीदें हैैं। उम्मीद है कि आप दलितों, पिछडों और अल्पसंख्यकों का ध्यान रखेंगे। पासवान ने कहा कि भाजपा गठबंधन धर्म निभाती है। जब मोदी पटना के गांधी मैदान में रैली को संबोधित करने आए थे तब बिहार की सरकार ने उनका बम से स्वागत किया था। पासवान ने लालू यादव और नीतीश कुमार पर हमला बोला। पासवान ने कहा, लालू और नीतीश कुमार मेरी तारीफ करते हैं लेकिन जब गठबंधन नहीं हुआ तो गालियां दे रहे हैं। बता दें कि पासवान हाल ही में राजग में शामिल हुए है। भाजपा ने लोजपा को बिहार में 7 सीटें दी है। 2002 के गुजरात दंगों को लेकर पासवान राजग से अलग हो गए थे। करीब 12 साल बाद पासवान फिर राजग में लौटे हैं।

English Summary: Modi says, my priority controlling inflanation but thier to stop Modi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved