CP1 वाईएसआर कांग्रेस प्रत्याशी शोभा का निधन - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

वाईएसआर कांग्रेस प्रत्याशी शोभा का निधन

published: 24-04-2014

हैदराबाद। वाईएसआर कांग्रेस नेता भूमा शोभा नागिरेड्डी का गुरूवार को हैदराबाद में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 41 साल की थीं। शोभा बुधवार को हुई एक सडक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सुबह 11.05 बजे के आसपास उनका निधन हो गया। शोभा कुरनूल जिले की अल्लागद्दा विधानसभा क्षेत्र से वाईएसआर कांग्रेस की उम्मीदवार थीं। उनके परिवार में उनके पति पूर्व सांसद भूमा नागिरेड्डी, दो बेटियां और एक बेटा है। चार बार विधायक रहीं शोभा ने तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। साल 2008 में वह अभिनेता से राजनीतिज्ञ बने के. चिरंजीव की प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) में शामिल हो गई थीं। पीआरपी के टिकट पर वह 2009 में विधानसभा चुनाव भी जीती थीं। साल 2011 में चिरंजीवी ने अपनी पार्टी का कांग्रेस विलय कर दिया था, जिसके बाद शोभा वाईएस जगमोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हो गईं थी।

English Summary: ysr congress candidate shobha passes away
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved