World News

"नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 15 हुई"

published: 06/05/2012 | 14:35:34 IST

काठमांडू। नेपाल की अन्नपूर्णा पर्वतश्रृंखला में हिमस्खलन के कारण सेती नदी में बाढ़ आ गई है, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। 30 लोग लापता हैं, जिनमें से तीन रूसी हैं।

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बाढ़ के कारण कास्की जिले में रिहायशी इलाकों में ब़डा नुकसान हुआ है। शनिवार को देश में अवकाश था। ऎसे में लोग अपनी छुियां मना रहे थे, लेकिन बाढ़ ने तबाही मचा दी।

इस बीच, प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टराई ने रविवार सुबह प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बचाव दलों को आवश्यक निर्देश दिए और पीç़डतों को आश्वस्त किया। नेपाल के उप पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र भंडारी ने शनिवार को कहा कि बाढ़ का पानी नेपाल के दूसरे सबसे ब़डे शहर पोखरा की ओर भी बढ़ रहा है, जिससे लोगों में दहशत है।

Related Videos

In Case You Missed.....

Aaapkisaheli Women Portal

Latest In News