CP1 क्या आप चाहते हैं गायब होना ! - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

क्या आप चाहते हैं गायब होना !

published: 18-08-2012

आप सबके बीच ख़डे हों और आपको कोई देख न पाए। आप कहेंगे या तो ये फिल्मी बात है या फिर किसी जादूगर का दावा। लेकिन अब वैज्ञानिक कहते हैं, ऎसा संभव है। लगभग एक दशक पहले एक हिंदी फिल्म आई थी, मिस्टर इंडिया। फिल्म में हीरो एक गैजेट की मदद से गायब हो जाता है। कहानी फिल्मी थी, लोगों ने इसे महज कल्पना समझा। लेकिन उस फिल्मी कहानी के पीछे कई दशकों से लगे वैज्ञानिकों की सोच भी थी, जो चाहते थे कि कोई ऎसी तकनीक विकसित की जाए, जिससे कोई भी चीज उसी तरह गायब हो जाए, जैसे कि अक्सर अपने शो में जादूगर दावा करते हैं। पिछले कई वषोंü में वैज्ञानिकों की ओर से कई ऎसे दावे सामने आए, जिसमें कहा गया कि अब ऎसे उपकरण विकसित कर लिए गए हैं, जो किसी वस्तु के तीनों आयामों को गायब कर देता है। जाहिर है ऎसे आविष्कार को किसी चीज को पूरी तरह गायब कर देने की दिशा में एक शुरूआती मगर महत्वपूर्ण कदम माना गया। कई देशों के वैज्ञानिक अपने-अपने स्तर पर इस दिशा में लगे रहे। कुछ वर्ष पहले प्रतिष्ठित विज्ञान जर्नल साइंस में प्रकाशित एक शोध की रिपोर्ट में बताया गया था कि लंबे कोट या लबादे के जैसा दिखने वाला एक उपकरण प्रकाश की ऎसी किरणों का इस्तेमाल कर किसी वस्तु को छिपा देता है जो किरणें केवल मनुष्य देख सकते हैं। हालांकि इस शोध रिपोर्ट के दावे पर कई तरह के सवाल भी उठे। किसी वस्तु को गायब करने की दिशा में प्रयोग लगातार होते रहे क्योंकि इससे पहले वैज्ञानिकों ने जो भी कुछ उपकरण बनाया था उससे किसी वस्तु को केवल एक दिशा से आने वाली किरणों को नियंत्रित कर अदृश्य किया जा सकता था। लेकिन किसी और तरफ से देखने पर वह वस्तु देखी जा सकती थी। इसके बाद की नई खोज जर्मनी की कार्लस्रूह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिक टोल्गा इरगिन की अगुआई में सामने आई। इरगिन और उनके साथियों ने इस बात की गणना की कि प्रकाश की किरणें किसी वस्तु से कैसे गुजरती हैं। इन्होंने पाया कि वे इस तकनीक का इस्तेमाल करके एक ऎसी संरचना तैयार कर सकते हैं जो वस्तु को तीन आयामों से अदृश्य कर देने में कारगर हो। वैज्ञानिक टोल्गा इरगिन की थ्योरी पर करीब एक दर्जन से ज्यादा वैज्ञानिक लगे हुए हैं और उनका दावा है कि वे सफलता के बेहद करीब हैं। सचमुच अगर ऎसा हुआ तो वो दिन दूर नहीं, जब आप, हम या कोई भी फिल्मी मिस्टर इंडिया की तरह चाहेंगे तो गायब हो जाएंगे। होटल जहां लाशों के बीच खाना खाते हैं अंगुली नाक में डालें व धोएं नहीं,फायदे में रहेंगे क्लिक की फोटो, दिखा भूतों का जोडा अरे उस महिला ने बंदूक छुपाई भी तो कहां...! अरे ये कैसी गर्लफ्रेंड, चोरी की वो भी स्पर्म की!

Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved