CP1 मृत महिला की तस्वीर खींचतें ही हो गई जिंदा - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

मृत महिला की तस्वीर खींचतें ही हो गई जिंदा

published: 06-08-2012

एक महिला ने अपनी कलाई की नसें काट ली। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन जब मृत महिला की फोटो खिंची जा रही थी तो महिला अचानक जीवित हो उठी। यह घटना चीन की है। यहां पर एक 85 साल की बुजुर्ग महिला ने अपनी हाथ की नसें काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। चिकित्सकों के अनुसार महिला की मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के करीब 30 मिनट बाद जब महिला की फोटो खिंची जा रही थी तो महिला ने धीरे-धीरे अपनी आंखे खोली। उसके शरीर और हाथों में हरकत होने लगी। इस पर महिला के परिजनों ने महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण ऎसा हुआ। महिला को मृत घोषित करने वाले चिकित्सक> को सस्पेंड कर दिया है।

Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved