CP1 12 साल से फ्रिजर में रखे महिला के अंडों से पैदा हुए बच्चे - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

12 साल से फ्रिजर में रखे महिला के अंडों से पैदा हुए बच्चे

published: 20-11-2012

लंदन- इसे कुदरत का करिश्मा ही कहा जाएगा, लंदन कि एक महिला ने 12 वर्ष तक फ्रिजर में रखे अंडो से दो जुडवा बच्चों को जन्म दिया। लंदन में ब्यूनस आयर्स में एक पैंतालिस वर्षीय महिला ने एक दशक से ज्यादा दिन तक फ्रिज में रखे अंडों से उसे जन्म देने में सफलता पाई। महिला के अनुसार उसने अंडों को 33 वर्ष की उम्र में फ्रिजर में रखा था। इसके साथ ही उसने सात वर्ष तक फ्रिजर में रखे अंडों से बच्चे जनने के रिकॉर्ड को भी तोड दिया। गौरतलब है कि मोनिका जैपर्टोज्नी और उसके पति गिलर्मो हुसाक ने वाइट्रो फर्टिलाइजेशन इलाज (वीएफटी) इलाज भी करवाया था। पति हुसाक ने इस बारे में डेली मेल अखबार से कहा कि वीएफटी के असफल होने के बाद हमने सोंचा था कि हम अब शायद कभी भी संतान सुख नहीं पा सकेंगे लेकिन इलाज के अंतिम प्रयास में हमें सफलता मिली। हालांकि इस दौरान इनकी देखभाल करना बेहद मुश्किल रहा क्योंकि यह समय के साथ-साथ और नाजुक होते जा रहे थे। डॉक्टरों के अनुसार यह उन महिलाओं के लिए भी बेहतर विकल्प है जो अपने करियर को संवारने के प्रयास में देर से मातृत्व सुख चाहती है साथ ही उन महिलाओं के लिए भी अच्छी खबर है जो कैंसर से पीडित हैं और संतान सुख चाहती हैं। बच्चों के जन्म के बाद अपना अनुभव बताने पर मोनिका का कहना है कि इस खुशी को शब्दों में जाहिर करना असंभव है और यह वाकई अविश्वसनीय है।

Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved