CP1 नवजात शिशु के गर्भ में ये क्या.... - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

नवजात शिशु के गर्भ में ये क्या....

published: 30-11-2013

जाने कब और कैसे कुदरत कोई करिशमा कर दें ये कोई नहीं जानता है और जिसे समझना बडा ही मुश्किल भी होता है। लेकिन हम जिसके बारे में आपको बताने जा रहे हैं इसे शायद करिश्मा कहना सही न हो बल्कि ये तो एक अजीबो-गरिब वाक्या हुआ है। लेकिन जो हुआ है ये जानलेवा भी हो सकता है। आप सोच रहे होंगे की क्या मतलब हुआ इस बात का लेकिन अभी एक बच्चा पैदा हुआ है और बताया जा रहा है कि उस बच्चे के पेट में एक और बच्चा है, है न चौंकाने वाली बात मां को भगवान कहते हैं क्योंकि वह बच्चे को 9 महीने तक अपने खून से सींचती है और दुनिया में लेकर आती है। लेकिन एक नवजात शिशु के गर्भ के बारे में आप सोच भी नहीं सकते। यह जीवनदायिनी नहीं, जीवन हारने का प्रश्न है। आप शायद इसे पढकर चौंक जाएंगे कि एक नवजात बच्चे के गर्भ में एक और बच्चा कैसे हो सकता है, इस नवजात बच्चे के गर्भ के बारे में जानकर उसके माता-पिता भी चौंक उठे। चीन में हुआक्सी शहर में पैदा हुआ जियाओ फेंग नहीं जानता था कि पैदा होते ही वह दुनिया में एक अजूबे का गवाह बनेगा। जियाओ जब पैदा हुआ तो किसी को भी पता नहीं था कि ऎसा कुछ होगा। जियाओ के माता-पिता साधारण बच्चों की तरह जन्म के बाद उसे लेकर घर चले आए। लेकिन घर जाकर उन्हें जियाओ का पेट सामान्य से कुछ ज्यादा बडा लगा, साथ ही जियाओ की हरकतों से उन्हें लगा कि उसे सांस लेने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने उसे डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि जियाओ के पेट में एक और भू्रण पल रहा है जिसे अगर तुरंत निकाला नहीं गया तो जियाओ की मौत हो सकती है। डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन कर जियाओ के पेट से वह भू्रण तो निकाल दिया लेकिन ऎसी हैरत भरी कहानी आज तक किसी ने नहीं सुनी थी।  दरअसल जियाओ के पेट में पल रहा भू्रण उसके जुडवां भाई का था जो उसके पेट में 10 इंच तक बडा हो चुका था। जियाओ का भू्रण शुरूआती दिनों में ही दो भागों में विभाजित हो गया था। मतलब जियाओ के साथ उसका एक जुडवा भाई भी मां के पेट में था लेकिन किसी कारण दूसरा भू्रण जियाओ के शरीर के अंदर चला गया जो विकसित भी नहीं हो सका। उसके पैदा होने के बाद वही भू्रण जियाओ के पेट से डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाला। इस हैरत भरी घटना में जियाओ की जान जा सकती थी पर कुदरत का एक और करिश्मा था कि वह बच गया।

English Summary: What the newborn baby in the womb ....
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved