CP1 पकाने से पहले मुर्गा धोना हानिकारक - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

पकाने से पहले मुर्गा धोना हानिकारक

published: 16-11-2012

खाने-पीने की कोई भी चीज चाहे वो शाकाहारी हो या मांसाहारी, उसे पकाने से पहले धोना जरूरी होता है। लेकिन अगर आप चिकन धोते हो तो सावधान क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है। एक स्टडी में पता चला है कि चिकन को पकाने से पहले धना हानिकारक हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया है कि मुर्गे का व्यंजन बनाने से पहले उसे धोना भोजन विषाक्तता के खतरे को बढा देता है। उनका कहना है कि पकाने से पहले चिकन धोने से रसोई के आसपास विषाणु भी फैल सकते हैं। "फूड सेफ्टी इन्फॉर्मेशन काउंसिल" के अध्यक्ष डॉ. माइकल आइल्स के अनुसार घर में मुर्गे का व्यंजन बनाने वाले लोग सामान्य तौर पर उसी प्रक्रिया का इस्तेमाल करते हैं, जिसे उनके अभिभावक अपनाते थे। उन्होंने कहा कि मुर्गे को रसोई में धोने से नल, बर्तन, अन्य खाद्य पदार्थ, हाथ और अन्य सामान भी संक्रमित हो सकते हैं। "न्यूज डॉट कॉम एयू" की खबर के अनुसार अनुसंधानकर्ताओं ने पाया है कि हर 10 में से छह ऑस्ट्रेलियाई नागरिक संक्रमण फैलाने के इस "अपराध" में शामिल हैं। चिकित्सकों का मानना है कि पिछले 20 साल के दौरान ऑस्ट्रेलिया में कैम्पाइलोबैक्टर और सलमोनेला (भोजन विषाक्तता के लिए जिम्मेदार विषाणु) से होने वाली बीमारी की एक वजह यह भी हो सकती है।

Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved