CP1 पेड की लुगदी से निकला जवानी का नया नुस्खा - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

पेड की लुगदी से निकला जवानी का नया नुस्खा

published: 09-05-2012

ओटावा। सुनने में भले ही अटपटा लगे लेकिन सच है कि पेड की लुगदी में भी छिपे हैं जवां बने रहने के राज। यह कोरी धारणा नहीं है बल्कि वैज्ञानिक शोधों के आधार पर कहा जा रहा है। इस फार्मूले को खोजा है एक किशोरी ने। बताया गया कि मूलत: सिंगापुर की रहने वाली और अभी कनाडा में जा बसी इस षोडसी को उसकी इस खोज के लिए नेशनल साइंस पुरस्कार मिला है। षोडसी जनेला टाम ने अपनी खोज में पता लगाया कि पेडों की लुगदी में पाया जाने वाला सेल्युलोज, जो पेडों को खडे होने में मदद करते हैं,जवां बनाए रखने में सहायक एंटी-ओक्सीडेंट का भी प्रभावी तरीके से काम करते हैं। कनाडा के जीवविज्ञान शिक्षा विभाग ने अपने एक वक्तव्य में कहा है कि सुपर एंटी-ओक्सीडेंट पदार्थ हानिकारक मुक्त कणों को निष्प्रभावी कर देते हैं। इससे आने वाले दिनों में स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और जवां बनाए रखने वाले उत्पादों को बेहतर करने में मदद मिल सकती है।> टाम ने पेड के लुग्दी में पाए जाने वाले छोटे कणों "नैनो-क्रिस्टलीन सेल्यूलोज" के सहारे यह खोज की है। ये कण लचीले, टिकाउ और स्टील से भी ज्यादा मजबूत होते हैं। टाम ने नैनो-क्रिस्टलीन सेल्यूलोज को अन्य नैनो कणों बकमिन्सटर फ्यूलेरेन या बकीबॉल्स के रासायनिक सम्मिश्रण के साथ मिलाकर यह खोज की है। बकीबॉल्स का पहले से ही सौंदर्य उत्पादों और जवां बनाए रखने वाले उत्पादों में प्रयोग किया जाता है। टाम ने कहा,इस संघटक को उत्पादों के वर्तमान फामरूलों के साथ मिलाकर घावों पर लगाने के लिए गोलियां या बेंडेड या कास्मेटिक क्रीम बनाई जा सकती हैं। >  

Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved