CP1 ये है सबसे लम्बे पैरों वाली लडकी - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

ये है सबसे लम्बे पैरों वाली लडकी

published: 09-01-2014

आपने बाहर विदेशों में कई प्रकार की अनोखी प्रतियोगिताओं को देखा होगा ऎसी ही एक और प्रतियोगिता हुई रूस में जहां लॉन्गेस्ट लेग्स कॉम्पटीशन रखा गया यानी की जिसके भी पैर सबसे ज्यादा लम्बें होंगे वो इस प्रतियोगिता को जीत पायेगा। इस प्रतियोगिता की हीस्सा बनी साइबेरिया की रहने वाली एक ट्रेनी लॉयर, जो कि कानून की पढाई कर रही है ने बाजी मारी है। उसके पैरों की लंबाई 106 सेंटी मीटर है। जो बहुत ही कम लोगों के मिलते हैं। 18 वषीय अनास्तासिया स्ट्रशेवस्काया साइबेरिया के नोवोसिबिस्क की रहने वाली है। रूस में आयोजित नेशनल कॉòम्पटीशन मिस लॉन्गेस्ट लेग्स के लिए उसे सबसे अधिक वोट मिले हैं। यह पोल इंटरनेट पर कराया गया था। अनास्तासिया स्टे्रशेवस्काया की लंबाई 179 सेंटीमीटर वजन 52 किलो और पैरों की लंबाई 106 सेंटीमीटर है। मिस स्टे्रशेवस्काया को यह खिताब जीतने पर 1,600 पाउंड (करीब 1 लाख 71 हजार रूपये) मिले हैं। उसने स्पर्धा में 52 लडकियों को पीछे छोडते हुए इस खिताब पर कव्जा जमाया है। इस स्पर्धा की कैटेगिरी में मिस बिकिनी, मिस स्पोर्ट, मिस स्माइल और मिस ब्लोंड, छरहरी काया वाली थीं। अनास्तासिया स्ट्रेशेवस्काया का कहना था कि स्पर्धा से मिले पैसों से मैं अपने अभिभावकों के लिए गिफ्ट पर खर्च करूंगी। मैं कैंसर से पीडित बच्चों के लिए भी पैसे दान करना चाहती हूं। उसने साइबेरियन टाइम्स से कहा कि इस विक्ट्री ने मुझे बहुत आंनद दिया है, क्योंकि मैं इसके लिए सपना देखी रही हूं। यह मेरे लिए वास्तव में एक सपना जैसा है। मिस स्ट्रेशेवस्काया नोवोसिबिरिस्क इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ की छात्रा है। उसकी इस क्षेत्र में रूचि नहीं थी। उसका कहना है कि वह वकील तब से बनना चाहती थी , जब स्कूल में पढ रही थी। वह इस इंस्टीट्यूट में लॉ पढने का इरादा बना कर आई थी। उसने कहा कि वह किसी भी परिस्थिति में भविष्य में कानून के क्षेत्र को नहीं छोडूगी।

English Summary: The long-legged girl earring
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved