CP1 कुदरत का खेल : ये लडकी होकर भी लडकी नहीं! - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

कुदरत का खेल : ये लडकी होकर भी लडकी नहीं!

published: 16-11-2013

लंदन की लडकी का दर्द सुनकर बडे-बडे ओह माई गॉड बोलने को मजबूर हो जाएंगे। क्योंकि ये लडकी होकर भी लडकी नहीं है। इस लडकी के दर्द का अंदाजा लगाना शायद मुश्किल ही नहीं ना मुमकिन है। इसके साथ कुदरत ने ऎसा मजाक किया है वो बडा ही दर्दनाक होने के साथ-साथ आश्चर्यजनक भी है। जेक्कुई बेक नाम की इस 19 वर्षीय ब्रितानी किशोरी के न तो गुप्तांग है न बच्चेदानी और ना ही इसके पीरियड्स आते हैं। लेकिन आश्चर्य की बात यह भी है इसें अपने लडकी नहीं होने का पता तब चला जब यह 17 साल की उम्र पार कर यौवन में प्रवेश करने जा रही थी।  यौवन की दहलीज पर पहुंच कर सांसारिक सुख का मजा लेने से पहले ही अपने बारे में यह भयावह बात जानकर यह सकते में हैं, कि इसके वेजिना तथा गर्भाशय नहीं है और ना ही इसके कभी पीरियड्स आएंगे तथा ना ही यह कभी बच्चे पैदा कर सकेगी। डेलीमेल में लगी इस खबर के मुताबिक अभी 19 साल की हो चुकी जेक्कुई जब 17 साल की थी तब इसें गर्दन तथा पीठ दर्द हुआ था। अपने इस दर्द का इलाज कराने जब यह डॉक्टर के पास गई तो इसका कारण पीरियड्स का नहीं आना था। लेकिन जब डॉक्टर ने आगे जांच की तो इस भयावह सच से पर्दा उठा कि यह लडकी होकर भी लडकी नहीं यानि इसके पास वो सब नहीं था जो एक लडकी पास होना चाहिए। बताया गया है कि इस लडकी को एमआरकेएच नाम की अजीब बीमारी है। यह बीमारी पैदा होने से पहले ही लगती है जिसके चलते लडकी के न तो गुप्तांग होता है और ना ही बच्चेदानी और ना ही उसके पीरियड्स आते हैं। पेशाब करने के लिए सिर्फ एक छोटा छेद होता है जिसें देखकर माता-पिता भी अपनी लडकी को नार्मल होना मान लेते हैं। अपने यौवन में प्रवेश करने के बाद भी सांसारिक सुख से वंचित रहने वाली इस लडकी को जो यह बीमारी वो 5000 में किसी एक को होती है जिसका इलाज कर पाना शायद नामुमकिन हैं।

English Summary: Teen born without a vagina or womb
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved