CP1 झूठ बोलोगे तो पड जाओगे बीमार और... - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

झूठ बोलोगे तो पड जाओगे बीमार और...

published: 06-08-2012

अगर आपको स्वस्थ रहना है तो आपको झूठ बोलना कम करना पडेगा। साथ ही अगर आप यह सोचते हैं कि आपके छोटे-छोटे झूठ से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा तो यह गलत है। एक अध्ययन में पता चला है कि झूठ बोलने से आप खुद ही बीमार पड सकते हैं। नौत्रेडेम विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन में पता चला है कि अगर आपका मन झूठ बोलने का कर रहा हो और फिर भी आप सच बोल दें तो यह आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिये बेहतर सिद्ध होगा। अध्ययन के अनुसार जो लोग रोजमर्रा के जीवन में झूठ बोलने में कटौती करते हैं यानी कम झूठ बोलते हैं, उनके स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। इसके लिए शोधकर्ताओं ने अध्ययन में 110 व्यस्क और कॉलेज छात्रों को शामिल किया। दो सप्ताह तक इन पर प्रयोग किया गया। प्रयोग में पता चला कि जिन लोगों ने प्रयोग के दौरान झूठ बोलना कम किया उनके स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ। साथ ही उनके व्यक्तिगत रिश्तों में भी सुधार आया। 

Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved