CP1 अब कीजिए आत्माओं से बात.... - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

अब कीजिए आत्माओं से बात....

published: 30-04-2012

एक पिता ने अपनी बेटी की मौत के सालों बाद उससे बात की। उसकी मृत बेटी ने उससे कहा कि डैडी आई लव यू। इंजिनियर गैरी गाल्का नामक व्यक्ति की बेटी मेलिसा की वर्ष 2004 में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।> मौत के समय मेलिसा मात्र 17 साल की थी। उसकी मौत के बाद पिता गैरी और अन्य परिजनों को ऎसा लगता था जैसे मेलिसा वहीं घर में मौजूद हो। परिजनों को हर समय मेलिसा की मौजूदगी का एहसास होता था। कभी-कभी तो डोर बेल बज जाती थी। कभी टीवी देखते समय चैनल अपने आप ही बदलने लगते थे। कमरे की लाइट उनके सामने ही कभी-कभी अपने आप बंद होने और खुलने लगती थी। इस पर इंजिलियर गैरी ने एक ऎसा यंत्र बनाया जिससे रूहों या आत्मा से बात कर सके। कई सालों की मेहनत के बाद गैरी ने इलेक्ट्रो मैग्नेटिक डिटेक्शन डिवाइस तैयार कर लिया। इस उपकरण के जरिए गैरी ने अपिनी बेटी से बात भी की। बेटी ने उससे कहा हाय डैडी, आई लव यू। गैरी ने इस उपकरण का नाम बेटी के नाम पर मेल-मीटर 8704 रखा है। जिस सन में उसका जन्म हुआ और मौत हुई, 8704 उसे दर्शाता है। इसे स्पिरिट बॉक्स भी कहा जाने लगा है। यह स्पिरिट बॉक्स बाजार में उपलब्ध है। इस बॉक्स की कीमत 6000 रूपए से 28,000 रूपए तक है।

Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved