CP1 सांप ने लडकी को डंसा, आश्चर्य खुद ही मरा! - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

सांप ने लडकी को डंसा, आश्चर्य खुद ही मरा!

published: 21-08-2012

वाराणसी। सर्पदंश से इन्सानों की मौत की खबरें तो आती रहती हैं लेकिन किसी को डंसने के बाद सांप स्वयं दम तोड दे एवं प्रभावित इन्सान जिन्दा रहे यह चर्चा का विषय बना है। कपसेठी थाना क्षेत्र के सरूलहा गांव में 14 वर्षीय पुष्पा पटेल जो शौच के लिए सीवान गई थी, उसे सांप ने डंस लिया। किशोरी घबरा गई लेकिन कुछ देर में सांप छटपटाने लगा और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। किशोरी मृत सांप को अपने घर ले आई और एक टोकरी के नीचे रख दिया। घटना की जानकारी पर घर वालों ने झाडफूंक कराया। किशोरी पूरी तरह ठीक है।

Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved