CP1 यह शख्स अपने हनीमून पर छह बार मरा - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

यह शख्स अपने हनीमून पर छह बार मरा

published: 16-09-2013

ब्रिटेन। कहते है कि इंसान की जिंदगी पर पलभर में क्या घटित हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। किस्मत कब साथ छोड दे और कब किस्मत बदल जाये यह कहना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।  ऎसा ही कुछ घटित हुआ एक ब्रिटेन के होलट व्यवसायी के साथ। अपनी शादी के बाद उसने हनीमून का प्रोग्राम बना लिया और निकल गए हसीन वादियों का मजा लूटने को। लेकिन, यहां जो कुछ भी उसके साथ हुआ उसको सुनकर अच्छे-अच्छों की रूह कांप उठे। 33 साल के उस नौजवान को एक नहीं बल्कि छह बार दिल का दौरा पडा। जरा, सोचिए उस समय उस जोडे पर क्या गुजरी होगी।  हुआ यूं कि ब्रिटेन में पेशे से होटल व्यवसायी शादी 2012 के नवंबर महीने में हुई। उसने अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ मालदीव में हनीमून मनाने की योजना बनाई। हनीमून पर जाते समय वे एकदम तंदुरूस्त थे। मगर मालदीव पहुंचने के एक घंटे के भीतर ही वे कुछ असहज महसूस करने लगे। वे होटल के कमरे में थे कि खुद को काफी कमजोर महसूस करने लगे। अचानक आधी रात को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। वह हांफने लगा और सांसे छूटती सी जा रही थी। घबराई दुल्हन ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने पहले जांच के बाद बताया कि उन्हें स्वाईन फ्लू हुआ है। लेकिन, तबीयत बिगडती ही चली गई। फिर अचानक उस शख्स को दिल का दौरा पडा। फिर सुबह दूसरी बार दिल का दौरा पडा। इसके बाद उसे बैंकॉक में लाया गया। वह यहां दो सप्ताह तक रहा। इस दौरान उसे कई बाद दिल का दौरा पडा। लेकिन, गनीमत रही की वह बच गया। वह बोलने में भी असमर्थ था। उसने लिखकर अपनी पत्नी को बताया कि उसे छह बार दिल का दौरा पडा। जिसे सुनकर उसकी पत्नी भी चौंक गई। दिल की बीमारी के कारण उसके दो ऑपरेशन हुए। लेकिन, वह अभी भी ब्रिटेन के अस्पताल में दिल के प्रत्यारोपित किए जाने का इंतजार कर रहा है।

English Summary: six heart attack honeymoon
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved