CP1 114 साल का बाबा भगवान से मिलकर वापस लौटा! - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

114 साल का बाबा भगवान से मिलकर वापस लौटा!

published: 03-10-2012

हरियाणा। अगर ऊपर वाला चाहे तो वह मरे हुए में भी जान डाल देता है। ऎसा ही एक करिश्मा करनाल के एक अस्पताल में देखने को मिला है। हरियाणा के करनाल में अस्पताल में भर्ती 114 साल का व्यक्ति मृत घोषित होने के बाद जिंदा हो गया। 114 वर्ष का एक बुजुर्ग बाबा गदूद का इलाज करवाने के लिए भर्ती हुआ था। यह बुजुर्ग बाबा एक बार मर कर फिर से जिंदा हो गये है। यही नहीं इन्होंने जिंदा होने के बाद यह भी बताया कि वो विष्णु भगवान के पास जाकर वापस आए है। दरअसल इन बाबा का नाम मौनी है और यह करनाल की शुगर मिल कॉलोनी के पास आश्रम में रहते हैं। बाबा को पेशाब बंद होने की शिकायत से चार दिन पहले अस्पताल ले जाया गया था। ऑपरेशन भी ठीकठाक हो जाने के बाद बाबा की पल्स चलनी बंद हो गई। डॉक्टरों ने यह देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। भगवान विष्णु ने भेजा वापस कुछ देर बाद वह जीवित हो गये और अपने आप को विष्णु के पास से वापस आने की बात कहने लगे। बाबा ने कहा कि मरने के बाद वह विष्णु भगवान के पास चले गये थे परन्तु वहां से उनको वापस यह कह कर भेज दिया गया कि अभी उनका नम्बर नहीं आया है इसलिए वह वापस चला जाए और वह जीवित हो गया।  फिलहाल यह बुजुर्ग बाबा अभी अस्पताल में ही भर्ती है और इनका इलाज चल रहा है।

Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved