CP1 जब महिला के पीछे पडा दिलफेंक कबूतर - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

जब महिला के पीछे पडा दिलफेंक कबूतर

published: 03-08-2013

जर्मनी में एक महिला का कोई पीछा कर रहा था वो महिला बडी परेशान हो गई और उसके खिलाफ पुलिस में रिर्पोट भी लिखवानी पडी। फिर जब पुलिस उस पीछा करने वाले को पकडने गई तो चौंक ही गई, आप सोच रहें होंगे की भला ऎसा क्यो हुआ, दरअसल वो पीछा करने वाला और कोई नहीं एक दिलफेंक कबूतर था जो उस महिला के पीछे पडा हुआ था।ये पुलिस को खुद भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि जब वो मौके पर पहुंचेगी तो ऎसा कुछ होगा। दरअसल हुआ कुछ यूं कि पुलिस के पास एक फोन आया जिसमें एक औरत ने कहा कि कोई उसका पीछा कर रहा हे और उसे मदद की जरूरत है। बस इतना सुनना था कि पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। सुत्रों के मुताबिक, जब पुलिस बताई हुई जगह पर पहुंची तो वो औरत वहीं खडी थी। लेकिन उसके अलावा वहां कोई और नहीं था। जब पुलिस ने लडकी से पूछा कि उसका पीछा करने वाला कहां है तो उसने बताया कि वो कोई शख्स नहीं है बल्कि एक कबूतर है। पश्चिमी जर्मनी की इस औरत को लग रहा कि एक कबूतर उसका पीछा कर रहा है। और इस बात से परेशान होकर उसने पुलिस को बुला लिया था। औरत ने बताया कि वो जितनी बार भी दरवाजा खोल रही थी वो कबूतर वहीं बैठा मिल रहा था। इतना ही नहीं उसके पोते ने जब उसे एयरगन से भगाने की कोशिश की तब भी वो नहीं उडा और वहीं बैठा रहा। ऎसे में पुलिस तो क्या मदद करती उसने केवल इतना ही कहा कि उसे किसी पशु नियंत्रण कार्यालय को सूचित करना चाहिए।

English Summary: pigeon behind a woman had
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved