CP1 कंघा ना करदे गंजा, इस डर से 25 साल से नहीं किया कंघा - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

कंघा ना करदे गंजा, इस डर से 25 साल से नहीं किया कंघा

published: 28-08-2013

आपने कई महिलाओं के काफी बडें बाल देंखे होंगे लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है किसी महिला ने पिछले 25 सालों से अपने बालों में कंघी न की हो। चौंक तो जरूर गये होंगे लेकिन आपको बता दें कि ऎसा ही कुछ एक महिला ने किया है। आपकों बता दें कि इस महिला के बालों मे छ: शंपू के बॉटल लग जाते हैं। बाल सूखने में दो दिन लगते हैं हो गये न आप हैरान। आपकों एक बात और बतातें हैं कि इस महिला के बालों का वजन 17 किलोग्राम है जिसे वह सिर पर हमेशा लाद कर रखती है। कई डॉक्टरों का कहना है कि उसके बालों के वजन के कारण उसे लकवा भी मार सकता है और वह अपाहिज हो सकती है। सुत्रों के अनुसार ये पता चला है कि 25 सालों से उसने बाल नहीं कटाए, न कंघी किया है। आज भी अपने बाल कटवाने को वह अपनी मौत के समान मानती है। न्यूयॉर्क की इस महिला के बाल 55 फीट 7 इंच लंबे हैं। पर इस महिला केबाल साधारण बाल नहीं हैं। इस महिला ने अपने बालों को बढाने के साथ ही उसमें कंघी करना भी छोड दिया। आज उनके बाल आम बाल नहीं 55 फीट 7 इंच लंबे बालों की लटें हैं। इसके लिए उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। यह महिला मूल रूप से त्रिनिदाद की हैं। त्रिनिदाद से न्यूयॉर्क आने के बाद ही उन्होंने अपने बालों को प्राकृतिक रूप से बढाने का फैसला किया। इस महिला की मां को इनका यह फैसला मंजूर नहीं था पर ये अपनी बात पर अटल रहीं। शुरूआत में उन्होंने बस बाल बढाए, धीरे-धीरे इसमें कंघी न कर लटें बनाने का फैसला किया। सुनने में आसान लगने वाला यह फैसला इतना आसान नहीं था। बालों की लटें बढने के साथ ही उसका भार भी बढ रहा था जो आशा की कमर और कंधे को नुकसान पहुंचा सकता था। असामान्य रूप से इतने लंबे बालों की देखरेख भी आसान नहीं थी। महिला ने लेकिन हार नहीं मानी। इस तरह वर्ष 2008 में विश्व की सबसे लंबी लटों के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज हुआ। इसे कायम रखते हुए 2010 में उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोडा। आज भी ये महिला विश्व की सबसे लंबी लटों की महारानी हैं और उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज है।

English Summary: No impediment bald comb, comb the fear did 25 years
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved