CP1 ये क्या...बेडरूम में घुसते ही हो जाती है बदसूरत - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

ये क्या...बेडरूम में घुसते ही हो जाती है बदसूरत

published: 18-03-2014

52 साल की केरन जॉनसन जैसे ही अपने बेडरूम में घुसती है तो अच्छी खासी दिखने वाली महिला बदसूरत हो जाती है। शायद यहीं कारण है कि वह अब बेडरूम में जाने से बचने की कोशिश करती है।  सूत्रों के मुताबिक बेडरूम में घुसते ही चेहरे पर दाने होने लगते है और इस कारण केरन को काफी खुजली होती है। इतना ही नहीं, उसके चेहरे पर सूजन भी आ जाती है। इस कारण कई बार अस्पताल भी जाना पडा है। हालांकि, केरन पहले तो अपने साथ होने वाली इस घटना की वजह को लेकर अंजान थी। लेकिन, जब उसने गौर किया बेडरूम में जाने पर ही दाने निकलते है तो इस बारे में डॉक्टरों को बताया। केरन ने यह भी बताया कि कुछ समय पहले ही उसने अपने बेडरूम को पेंट कराया था और तभी से ये सब शुरू हुआ। वहीं, जांच में सामने आया कि पेंट के कारण ही केरन को एलर्जी होती है और इस कारण ही चेहरे पर सूजन आना शुरू हो जाता है। केरन के चेहरे और हाथों पर ऎसे दाने आ चुके हैं कि वो किसी धब्बे जैसे दिख रहे हैं। दानों और खुजली को ठीक करने के लिए केरन अपना इलाज करवा रही हैं।

English Summary: Mother of two breaks out in a rash every time she walks into her lounge after B " Q paint job
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved