CP1 गर्भावस्था में मां जैसा खाएगी वह बन जाता है बच्चे की पसंद - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

गर्भावस्था में मां जैसा खाएगी वह बन जाता है बच्चे की पसंद

published: 24-02-2012

एक अध्ययन में पता चला है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाऔं के खान-पान का असर होने वाले बच्चे के टेेस्ट पर पडता है। शोधकर्ताओं के अनुसार अगर महिलाएं गर्भावस्था में विभिन्न प्रकार और स्वाद का भोजन करती हैं तो बच्चा भी खाने में कम नखरे करने वाला ही होगा। शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने पता लगाया कि गर्भावस्था के आरंभ के कुछ सप्ताह से लेकर कुछ महीनों के बीच बच्चों को भोजन की जैसी खुशबू और स्वाद मिलता है खाने के बारे में उसकी पसंद भी वैसी ही विकसित होती है। शोध में पाया गया कि मां जो भोजन करती है गर्भ में पल रहा बच्चा भी उसी भोजन को पसंद करता है। गर्भावस्था के दौरान गर्भनाल बच्चे से जुडा होता है और मां जो भी खाती है वह थोडी मात्रा में बच्चे के भीतर जाता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि बच्चों में जिस अवधि में दिमाग का विकास हो रहा होता है उस दौरान मां के गर्भनाल के माध्यम से उन्हें मिलने वाला भोजन उनकी पसंद बन जाता है।

Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved