CP1 महिला की लाश को कब्र से निकाल दो बार कराई शादी - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

महिला की लाश को कब्र से निकाल दो बार कराई शादी

published: 22-02-2012

आपने कई तरह की शादियों के बारे में सुनला होगा। लेकिन आज हम आपको जिस शादी के बारे में बताने जा द रहें हैं उसे सुनकर आप अवश्य ही चकित हो जाएंगे। चीन के हेईबी प्रांत में एक महिला की लाश की दो बार शादी हो गई। दरअसल चीन में यिन शादी का प्रचलन है जिसमें मृतकों की शादी करवाई जाती है। वसंत महोत्सव के दौरान एक परिवार ने अपनी बेटी की लाश को 35 हजार युआन में लीयु नामक एक शख्स को बेच दी। लीयु ने महिला की लाश को कब्र से निकालकर उसकी शादी अपने मरे हुए भाई की लाश से करवा दी। विवाह के बाद दोनों लाशों को एक साथ दफनाया गया। लेकिन थोडे दिनों बाद कब्र टूटी हुई मिली और उसमें से लडकी की लाश गायब थी। शिकायत करने पर पुलिस ने पांच लोगों को कब्र से लाश चोरी करने और लडकी की शादी एक और मृतक पुरूष से करवाने के जुर्म में पकडा। इन लोगों ने इस लडकी की लाश को शादी के लिए एक परिवार को 30,000 युआन में बेच दिया था।

Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved