CP1 खुद के सिर में ठोक ली 8.25 सेमी. लंबी कील, दिमाग में पहुंच गई - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

खुद के सिर में ठोक ली 8.25 सेमी. लंबी कील, दिमाग में पहुंच गई

published: 22-01-2012

लंदन। एक व्यक्ति ने खुद ही अपने सिर में कील ठोक ली और उसे पता भी नहीं चला। कील उसके दिमाग तक पहुंच गई। अमेरिका के शिकागो शहर निवासी डैंटे ऑटुलो ने कील ठोंकने वाली गन के जरिए धोखे से 8.25 सेंटीमीटर लंबी कील अपने ही सिर में ठोंक ली और कई घंटों तक उसे पता ही नहीं चला कि कील उसके दिमाग तक पहुँच गई है। जानकारी के अनुसार डैंटे ऑटुलो अपनी दुकान में बैठे चीजों की मरम्मत कर रहे थे। गलती से अचानक कील ठोंकने वाली बंदूक का निशाना खुद उनके सिर की ओर लग गया। इसके बाद भी ऑटुलो को पता नहीं चला कि उसके दिमाग में कील घुस गई है। कील उनके दिमाग में जा फंसी। अगले दिन ऑटुलो को उल्टियां होने लगी। चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन के बाद कील को निकाल लिया। कील ऑटुलो के दिमाग में उस जगह पहुंच गई थी जहां से व्यक्ति की शारीरिक गतिविधियां नियंत्रित होती हैं। ऑटुलो अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved