CP1 भगवान के घर देर है अंधेर नही, जाने कैसे.. - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

भगवान के घर देर है अंधेर नही, जाने कैसे..

published: 02-12-2013

आप सोच रहे होंगे की हम ऎसा क्यो कह रहे हैं। लेकिन आप ये तो जानते ही है कि भगवान के घर में देर हो सकती है लेकिन कभी अंधेर नहीं होता है, यानी की अगर किसी ने कोई गलत काम किया है तो उसे सजा जरूर मिलती है चाहें वो थोडी देर से ही मिले ऎसा ही कुछ एक चोर के साथ भी हुआ है। त्रिपुरा में एक ऎसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी एक बार को चौंक जाएंगे। एकअजब सी घटना सामने आई है। 840 रूपये की चोरी करने वाले एक व्यक्ति को 37 साल बाद गिरफ्तार किया गया। त्रिपुरा में चोरी करने वाले व्यक्ति को 37 साल बाद गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।  पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को 57 वर्षीय उस चोर को अगरतला के पास एयरपोर्ट पुलिस थानांतर्गत पश्चिमी त्रिपुरा के नारायणपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां आरोपी को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पडोसी के घर से 840 रूपये चोरी करने के बाद दास पिछले 37 सालों से फरार था।

English Summary: Late not despair of God house knowing how to
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved