CP1 अलग-अलग ग्रहों से आए हैं पुरूष और महिलाएं - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

अलग-अलग ग्रहों से आए हैं पुरूष और महिलाएं

published: 12-12-2013

वाशिंगटन। अमेरिकी शोधकत्ताüओं के अनुसार महिलाओं और पुरूषों के मस्तिष्क की बनावट बुनियादी रूप से अलग है। अंग्रेजी में एक कहावत है कि मैन आर फ्रॉम मार्स, वीमेन आर फ्रॉम वीनस यानी पुरूष मंगल ग्रह से और महिलाएं शुक्र से आई है, लेकिन इन दिनों के मस्तिष्क पर हुए एक अध्ययन का मानना है किए मायने में यह सही हो सकता है।  एक ताजा अध्ययन मे पाया गया है कि पुरूषों और महिलाओं के मस्तिष्क की बनावट इस कदर भिन्न है कि लगता है कि दोनों ही अलग-अलग ग्रह की प्रजातियां है। पुरूषों के मस्तिष्क की बनावट आगे से पीछे की ओर होती है और दोनों हिस्सों को जोडने के लिए कुछ ही तंतु होते है, जबकि महिलाओं के मस्तिष्क में तंतु बाएं से दाहिने और दाहिने से बाए तिरछे एक दूसरे से जूडे रहते है। पुरूषों के मस्तिष्क मेंजहां तंत्रिका तंतु अपेक्षाकृत ज्यादा होते है, वहीं महिलाओं में न्यूरॉन कोशिकाएं रखने वाला ग्रे मैटर का हिस्सा ज्यादा होता है। पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से जुडे अमेरिकी वैज्ञानिकों के अनुसार मस्तिष्क संचरना की बनावट मे इस भिन्नता से पुरूषों और महिलाओं के अलग-अलग व्यवहार एवं कौशल को समझा जा सकता है। पुरूष के मस्तिष्क की बनावट धारण और कार्य में सामंजस्य बैठाने के लिए बेहतर है।

English Summary: Isolated planets come from men and women
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved