CP1 ये लो...मां बनने की उम्र, बन गई दादी अम्मा - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

ये लो...मां बनने की उम्र, बन गई दादी अम्मा

published: 20-04-2013

आपने बाल विवाह होते तो कई बार सुने होंगे। लेकिर अब तक हम कम उम्र में मां बनी लडकियों के बारे में सुनते थे। लेकिन रोमानिया में 23 साल की एक महिला दुनिया की सबसे कमउम्र में दादी मां बन चुकी है। जी चौकिए मत, रोमानिया की 23 साल की रिफ्का दादी मां बन गई है। रिफ्का की 11 साल की बेटी मारिया एक बेटे को जन्म देकर रिफ्का को दादी मां बना चुकी है। पोता दो साल का हो चुका है और रिफ्का की पोते की देखभाल करती है। गजब बात ये भी है कि दादी मां बनी रिफ्का की मां की उम्र भी 40 साल से कम है। इंटरेस्टिंग फेक्ट इंफो द्वारा मिली खबर के अनुसार रोमानिया की रिफ्का घुंमतु समुदाय से ताल्लुक रखती है। इस समुदाय में लोग घूमते फिरते आजीविका करते हैं। इस समुदाय में कम उम्र में ही बच्चों की शादी कर जाती है। आश्चर्य की बात ये है कि रिफ्का की बेटी के बेटे का भी पैदा होने के कुछ ही समय बाद रिश्ता तय कर दिया गया है। दो साल के इस बच्चे की शादी आठ साल की एक लडकी के साथ तय कर दी गई है। लडके के दस साल के होते ही शादी को मंजूरी भी मिल जाएगी। रिफ्का के अनुसार उसकी शादी भी दो साल की उम्र में कर दी गई थी। लेकिन उसने दस साल की होने के बाद अपने पति के साथ रहना आरंभ किया था। रिफ्का बताती है कि वो भी जल्द ही मां बन गई। वो चाहती थी कि मारिया स्कूल जाए लेकिन पति के साथ रहने के सात महीने बाद मारिया भी गर्भवती हो गई। रिफ्का का कहना है कि वो अपने और अपनी बेटी के लिए कुछ अलग चाहती थी लेकिन समुदाय की रीतियों के खिलाफ नहीं जा पाई।

Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved