CP1 मरीज बोला पेट दर्द है, निकला सोना - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

मरीज बोला पेट दर्द है, निकला सोना

published: 17-04-2014

नई दिल्ली। पेट दर्द से तडप रहे एक मरीज के पेट से सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों ने 12 स्वर्ण बिस्किट निकाले हैं। डॉक्टरों के मुताबिक इनका वजन करीब आधा किलो के आसपास था। हालांकि अस्पताल से मरीज को छुट्टी तो मिल गई है लेकिन अब ये मामला पुलिस और कस्टम विभाग के पास चला गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मरीज हाल ही में सिंगापुर से भारत आया है। सिंगापुर से उसने गोल्ड लाने के चक्कर में इन्हें निगल लिया और जब ये पेट से नहीं निकले तो परेशान हो गया। इंडिया आते ही मरीज को भयंकर पेट दर्द शुरू हो गया। इलाज के लिए फिर वह अस्पताल भागा। डॉक्टर सी रामचंद्रन से मरीज ने सफेद झूठ बोलते हुए कहा कि उसने धोखे से मैटल निगल लिया है। एक्सरे करने पर डॉक्टरों ने उसकी छोटी आंत में कुछ फंसा हुआ पाया। डॉक्टरों ने जब पेट का ऑपरेशन किया तो वो वहां से सोना निकलता देख वे हक्का बक्का रह गए। डॉक्टर ने कहा कि मरीज के पेट में बहुत दर्द था और रक्तस्त्राव से उसकी जान भी जा सकती थी।  

English Summary: half kilo gold taken out of stomach of man who complained ache in belly
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved