CP1 जानिये कितनी तेजी से बढते हैं आपके बाल - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

जानिये कितनी तेजी से बढते हैं आपके बाल

published: 28-11-2012

आपने कभी यह सोचा है कि हमारे सिर के बाल कितनी तेजी से बढते हैं। अकसर हमारे मन में यह सवाल भी उठता है कि कुछ लोगों के बाल काफी तेजी से तो कुछ के काफी धीमी गति से क्यों बढते हैं। इन सभी सवालों का जवाब तलाशने के लिए पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर बाल बढते कैसे हैं। बाल औसतन 1.25 सेंटीमीटर यानी 0.5 इंच हर महीने में बढते है। इस तरह देखें, तो हमारे सिर के बाल एक साल में 15 सेंटीमीटर यानी लगभग छह इंच बढते हैं। हालांकि, बालों की वृद्धि को प्रभावित करने वाले कई कारक होते हैं। उदाहरण के तौर पर, व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और जीन आदि। हमारे बाल तीन अवस्थाओं में बढते हैं। पहली अवस्था को अनाजेन कहते हैं। इसी दौरान बालों की वृद्धि अधिक होती हैं। इस अवस्था के दौरान आपके बाल जितने अधिक लंबे होते हैं, उसी से तय होता है कि आगे का विकास किस तरह से होगा। बालों के विकास की यह अवधि दो साल आठ वर्षो तक की होती है। दूसरी अवस्था का नाम है, केटाजेन ट्रांजिशन यानी संक्रमणकाल और तीसरी अवस्था है, टेलोजेन स्थिर काल अवस्था। बालों के विकास का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि इसकी वृद्धि की दर हमारे अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग होती है। जैसे, सिर के बाल की वृद्धि अन्य अंगों की अपेक्षा अधिक तेजी से होती है।

Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved