CP1 वो मृत प्रेमी की आत्मा संग रचाएगी ब्याह! - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

वो मृत प्रेमी की आत्मा संग रचाएगी ब्याह!

published: 04-03-2014

पेरिस। फ्रांस में एक बार फिर एक महिला अपने मृत प्रेमी की आत्मा से शादी करने जा रही है। जी हां, इस बात पर यकीन करना तो मुश्किल है, लेकिन बात बिल्कुल सच है। अनोखी बात यह भी है फ्रांस की रहने वाली पासकेल नाम की इस महिला को अपने मृत प्रेमी से शादी करने की इजाजत वहीं के कानून ने दी है। हालांकि, महिला के इस निर्णय का खूब विरोध हुआ था। लेकिन, जब मामला कोर्ट में पहुंचा तो वहां के कानून ने महिला को शादी रचाने की परमिशन दे दी। दरअसल महिला जिस इंसान की आत्मा से शादी क रने जा रही है वो उसका मंगेतर ही था और करीब 6 साल पहले ये दोनों ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे। लेकिन अटैक आने के कारण मंगेतर की मौत हो गई थी। तभी महिला ने उसकी आत्मा से शादी करने का निर्णय किया और मरे हुए मंगेतर से शादी करने के लिए कोर्ट से इजाजत मांगी।लेकिन कोर्ट ने इसकी सुनी। लेकिन, अब महिला की जिद के आगे कोर्ट को झुकना पडा और निर्णय महिला के पक्ष में दिया। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी एक महिला ऎसा कर चुकी है।

English Summary: French Woman to marry her dead lover
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved