CP1 मृत बच्चे को दफनाने के दो दिन बाद बहन जिंदा कर ले आई उसे - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

मृत बच्चे को दफनाने के दो दिन बाद बहन जिंदा कर ले आई उसे

published: 20-07-2012

कहते हैं कि कुदरत के करिश्मों को कोई नहीं समझ सकता। फतेहपुर मे जिस नवजात बच्चे को मरने के बाद दफना दिया गया था, वह दो दिन के बाद फिर से जीवित हो उठा। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर कस्बे में रहने वाले सुगनाराम की पत्नी ने गत रविवार को अस्पताल में एक बच्चे जन्म दिया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिजन जच्चा और बच्चा दोनों को घर ले आए। लेकिन मंगलवार को अचानक बच्चे की तबियत बिगड गई तो उसे ईलाज के लिए फतेहपुर ले जाया गया। वहां बच्चे की स्थिति गंीर होने पर उसे सीकर रेफर कर दिया। लेकिन बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड दिया। मृत नवजात को परिजनों ने दफना दिया। लेकिन बच्चे की बडी बहन जिद कर रही थी कि उसका भाई जिंदा है। लेकिन घरवालों ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद लडकी खुद उस स्थान पर चली गई जहां मृत बच्चे को दफनाया गया था। वहां से वह बच्चे को वापस निकाल कर ले आई। जब दादी ने बच्चे को पानी पिलाया तो उसके शरीर में हरकत हुई। इसके बाद बच्चे ने पानी भी पिया और शौच भी किया। ख्चिकित्सक भी इसे चमत्कार ही मान रहे हैं।

Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved