CP1 अंटी में हो "माल" तो ले लो एक आईलैंड - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

अंटी में हो "माल" तो ले लो एक आईलैंड

published: 10-05-2014

लंदन। आप जो चाहें कर सकते हैं बशर्ते आप की अंटी में माल हो। इसी क्रम में अगर आपको कैरिबियाई द्वीपों में से एक, सुंदर सा छह एकड का द्वीप खरीदना हो तो इसके लिए 3 लाख 60 हजार पाउंड की राशि देनी होगी। इस संबंध में यह भी जान लें कि इतनी राशि से आपको एक बेडरूम का फ्लैट ही मिल सकता है। बहामाज में छह एकड का बोनफिश क्ले द्वीप पैराडाइज पर किसी तरह का निर्माण नहीं है और इसका जो भी नया मालिक होगा वह ऎसा करने के लिए स्वतंत्र होगा। अगर इस द्वीप का खरीददार कोई ब्रिटिश होगा तो उसे दस घंटे की उडान के बाद एक घंटे की फेरी यात्रा करनी होगी। यह बोनफिश क्ले द्वीपों में सबसे छोटा द्वीप है। पर इस द्वीप के साथ यह कमी भी जुडी है कि यहां तक पहुंचने के लिए आपको पहले नसाऊ शहर के लिए उडान भरनी होगी और इसके बाद आप एक फेरी से एक घंटे की यात्रा कर द्वीप पर पहुंच सकते हैं। जिस कीमत पर यह द्वीप मिल रहा है, उतनी कीमत में ओल्ड स्ट्रीट, पूर्वी लंदन में एक बेडरूम का फ्लैट और एक दूसरा एक बेडरूम का फ्लैट होमरटन, ईस्ट लंदन में बिकाऊ है। यह बिक्री एक एस्टेट एजेंट कर रहा है। इनके अलावा मैंग्रोव के मुख्य द्वीप के पास 12.4 एक़ड का द्वीप बटनवुड के भी बिकाऊ है, जिसमें एक मील लम्बा समुद्र तट भी है। पर इसकी कीमत अधिक है और इसके लिए 8 लाख 95 हजार पाउंड की कीमत तय कर दी गई है। एक और आईलैंड पैराडाइज बिकाऊ है जो कि 13 एकड का फिनले के है जिसके लिए दस लाख पाउंड की राशि बिक्री राशि रखी गई है। यह बहामाज के मध्य में स्थित द्वीपों में से एक फिरोजा रंग के अटलांटिक महासागर में अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है।

English Summary: carrebeab island uo for sale in 360 lac usd
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved