CP1 अब तक का सबसे छोटा ग्रह - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

अब तक का सबसे छोटा ग्रह

published: 02-04-2013

नासा ने हमारे सौरमंडल के बाहर अब तक के सबसे छोटे ग्रह का पता लगाया है जो चंद्रमा से थोडा सा बडा और अपने सूर्य जैसे तारे का प्रत्येक 13 दिन में परिक्रमा करता है। नासा की केपलर अंतरिक्ष दूरबीन ने सर्वाधिक छोटे ग्रह का पता लगाया है जो सूर्य जैसे तारे की परिक्रमा करने वाला अब तक का सर्वाधिक छोटा ज्ञात ग्रह है। यह ग्रह पृथ्वी से करीब 210 प्रकाश वर्ष दूर है और यह "केपलर 37 मंडल" में स्थित है। सर्वाधिक छोटा ग्रह "केपलर 37 बी" चंद्रमा से थोडा सा ही बडा है और पृथ्वी के आकार का एक तिहाई है। यह बुध से भी छोटा है जिसके चलते इसे ढूंढने में परेशानी हुई। चंद्रमा के आकार के इस ग्रह और दो अन्य ग्रहों (केपलर 37 सी और केपलर 37 डी) को वैज्ञानिकों ने नासा के केपलर मिशन के तहत पता लगाया है जिसका उद्देश्य पृथ्वी के आकार के ग्रहों का "जीवन योग्य क्षेत्रों में" या इसके आस पास के क्षेत्रों में पता लगाना है। इन क्षेत्रों में किसी ग्रह की सतह पर पानी अपने तरल रूप में रहा होगा। हालांकि, केपलर 37 में मौजूद तारा हमारे सूर्य के समान है पर यह सौरमंडल जैसा नहीं है जिसमें हम रह रहे हैं। खगोल विज्ञानियों का मानना है कि केपलर 37 बी में वायुमंडल नहीं है और वहां जीवन संभव नहीं हो सकता। यह अपनी संरचना में चट्टानी है।

Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved