CP1 जानें, कौन होगी पीसी की भाभी - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

जानें, कौन होगी पीसी की भाभी

published: 26-11-2013

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा के पिता की मौत के बाद उनके परिवार में पहली बार बडी खुशी का मौका आने वाला है। उनकी भाभी की तलाश पूरी हो गई है। वो भी प्रियंका की तरह बरेली की होंगी। प्रियंका की स्वीट भाभी का नाम नाम है-कनिका माथुर। प्रियंका की मां डॉ. मधु ने उन्हें चुना है। प्रियंका चोपडा की मां मधु चोपडा ने अपनी होने वाली बहू के बाबत खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बेटा सिद्धार्थ पुणे में रेस्टोरेंट व्यवसाय शुरू करने जा रहा है। काम शुरू होने के बाद ही उसकी शादी की जाएगी। शादी समारोह दिल्ली में ही किया जाएगा। बीते दिनों पहली नवरात्र में ही बहू की रोक की रस्म पूरी कर दी गई है। फिलहाल पहले बेटा अपना करियर बनाने में जुटा है। अगले दो साल के अंदर बेटे की शादी का शुभ लग्न निकाला जाएगा। प्रियंका की शादी के बारे में बोली, वह अपनी शादी के बारे में खुद ही सोच लेंगी।

English Summary: Priyanka Chopra, Bareilly, Kanika, bhabhi, bollywood news
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved