CP1 ब्लड टेस्ट बताएगा कितना जिएंगे आप! - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

ब्लड टेस्ट बताएगा कितना जिएंगे आप!

published: 17-02-2012

अब एक ब्लड टेस्ट से आपको पता चल सकता है कि आप कितना जिएंगे। साथ ही यह ब्लड टेस्ट आपकी उम्र बढने की रफ्तार भी बताएगा। वैज्ञानिकों के अनुसार ब्लड टेस्ट में टेलोमिअर्स की जांच के आधार पर व्यक्ति की बालॉजिकल ऎज का पता लगाया जा सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार टेलोमिअर्स वे प्रोटेक्टिव कैप्स हैं जो क्रोमोसोम्स के अंत में पाई जाती हैं। इनकी लंबाई के आधार पर व्यक्ति की जैविक उम्र का पता लगाया जा सकता है। साथ ही इस टेस्ट से व्यक्ति की उम्र बढने की रफ्तार और बदलावों का भी पता लगाया जा सकता है। इस टेस्ट से कैंसर, कार्डियो बीमारियां और ऎल्टशाइमर्ज के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। भारत में यह टेस्ट इसी साल से होने लगेंगे लेकिन यह टेस्ट आपको थोडा महंगा जरूर पडेगा। यह टेस्ट कराने के लिए आपको करीब 25 हजार रूपए खर्च करने पडेंगे।

Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved