CP1 क्या आप जानते हैं पक्षियों की इस विचित्र खूबी के बारे में! - www.khaskhabar.com
  • Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia

क्या आप जानते हैं पक्षियों की इस विचित्र खूबी के बारे में!

published: 28-06-2012

एक अध्ययन में पता चला है कि पक्षी अपने दोस्तों और दुश्मनों की पहचान कर लेते हैं। पक्षियों में अपने दोस्तों और दुश्मनों के चेहरे और आवाज पहचानने की क्षमता होती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि पक्षियों में यह क्षमता जन्मजात होती है. पक्षियों का जीवन भी बहुत हद तक इसी क्षमता पर निर्भर करता है। इसके लिए शोधकर्ताओं ने कबूतरों और कौवों पर अलग-अलग अध्ययन किया। शोध में पता चला कि कबूतर परिचित और गैर-परिचित इनसानों में बखूबी अंतर कर सकता है। शोध के दौरान अध्ययनकर्ताओं ने विभिन्न लोगों की तस्वीरों को परिचित और गैर-परिचित श्रेणी में बांटा। इसके बाद कबूतरों के समूह के सामने इसे रख कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया। कुछ दिनों के बाद जब उन व्यक्तियों को कबूतरों के सामने लाया गया तो बारी-बारी से सभी प्रशिक्षित कबूतरों ने अपने दोस्तों और दुश्मनों को बिना गलती के पहचान लिया। इससे पता चला कि कबूतर दोस्तों और दुश्मनों के चहरे को बखूबी पहचान सकता है। ऎसी ही खूबी कौवों में भी पाई गई।

Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved